एक शे'र अर्ज़ किया है’ मंच के साप्ताहिक 2 तरही मिसरों पर आधारित 346 वाँ सप्ताहिक गिरह-नामा।
आज का मुशायरा इन दो मिसरों पर आधारित था:
691 वाँ मिसरा: 'शोहरतें जब इतनी सस्ती हों अदब देखेगा कौन' l
~ मेराज फ़ैज़ाबादी
692 वाँ मिसरा: 'हम जिन के अँधेरों में चराग़ों से जले हैं'।
~ विजेंद्र सिंह परवाज़
*****^*****
जायज़ा लीजिए अलग अलग ज़ावियों से इन मिसरों पर लगाई हुई गिरह का;
691 वें मिसरे: 'शोहरतें जब इतनी सस्ती हों अदब देखेगा कौन'
पर 'एक शे'र अर्ज़ किया है' के शायरों की लगाई गईं गिरह:
क्या फ़साहत क्या बलाग़त कैसी नुदरत क्या अरूज़
'शोहरतें जब इतनी सस्ती हों अदब देखेगा कौन' l
~ सज्जाद अख्त़र, भारत
पेट भर खाना ही नज़राना दिया जाता है अब
'शोहरतें जब इतनी सस्ती हों अदब देखेगा कौन' l
~अनिमेष शर्मा, भारत
जब हुनर से ज़्यादा चेहरों की तिजारत हो यहाँ,
'शोहरतें जब इतनी सस्ती हों अदब देखेगा कौन' l
~अकबर शाद 'उदयपुरी', भारत
वाह-वाही मिल रही हैं वाह-वाही करने पे
'शोहरतें जब इतनी सस्ती हों अदब देखेगा कौन' l
~ दिगंबर नासवा, मलेशिया
कीजिएगा क्या बुलाकर आप महफ़िल में मुझे,
'शोहरतें जब इतनी सस्ती हों अदब देखेगा कौन' l
~ के पी सक्सेना, भारत
चंद जुमलों से लतीफ़ों से ही चल जाता है काम
'शोहरतें जब इतनी सस्ती हों अदब देखेगा कौन' l
~लक्ष्मी शंकर बाजपेई, भारत
काम आतीं हैं महज़ तुकबंदियां तो फ़िक्र क्या
'शोहरतें जब इतनी सस्ती हों अदब देखेगा कौन' l
~ममता किरण, भारत
बँट रहे हैं पद्मश्री भी अब सिफ़ारिश पर यहाँ
'शोहरतें जब इतनी सस्ती हों अदब देखेगा कौन' l
~ प्रज्ञा त्रिवेदी , भारत
अब हुनर के नाम पर बिकती है चेहरों की चमक
'शोहरतें जब इतनी सस्ती हों अदब देखेगा कौन' l
~कौसर भुट्टो, दुबई
लटके झटकों से कहीं तो मसखरेपन से कहीं,
‘शोहरतें जब इतनी सस्ती हों अदब देखेगा कौन’।
~ अशोक सिंह, न्यूयॉर्क
*✨*☀️**✨**
692 वें मिसरे: ‘हम जिन के अँधेरों में चराग़ों से जले हैं’
पर 'एक शे'र अर्ज़ किया है' के शायरों की लगाई गईं गिरह:
वो अपने उजालों को छुपाते रहे हमसे,
‘हम जिन के अँधेरों में चराग़ों से जले हैं’।
~ अनमोल प्रकाश शुक्ला, भारत
रौशन हुए तो वो भी निकल आए बुझाने
‘हम जिन के अँधेरों में चराग़ों से जले हैं’।
~ दिगंबर नासवा, मलेशिया
"सब भूल गए हमको" शहीदों को गिला है
‘हम जिन के अँधेरों में चराग़ों से जले हैं’।
~लक्ष्मी शंकर बाजपेई, भारत
कहते हैं किया क्या है हमारे लिए तुमने
‘हम जिन के अँधेरों में चराग़ों से जले हैं’।
~प्रज्ञा त्रिवेदी ,भारत
आख़िर किसे मालूम है किस दर्द से गुज़रे,
‘हम जिन के अँधेरों में चराग़ों से जले हैं’।
~अकबर शाद 'उदयपुरी', भारत
शामिल नहीं हैं आज चराग़ाँ में उन्हीं के,
‘हम जिन के अँधेरों में चराग़ों से जले हैं’।
~खुर्रम नूर, भारत
मुड़कर भी नहीं देखते हैं आज वो हमको
‘हम जिन के अँधेरों में चराग़ों से जले हैं’।
~ रेनू हुसैन, भारत
वो लोग हमारे ही उजालों से खफा हैं,
‘हम जिन के अँधेरों में चराग़ों से जले हैं’।
~कौसर भुट्टो, दुबई
वो शम्स-ओ-क़मर की तरह रौशन हैं जहॉं में,
‘हम जिन के अँधेरों में चराग़ों से जले हैं’।
~ अशोक सिंह , न्यू यॉर्क
****^*****
इस कार्यक्रम का यू-ट्यूब वीडियो देखने के लिए यहाँ क्लिक करिये:
©️सर्वाधिकार सुरक्षित। इस पोस्ट में साझा किए गए सभी गिरह के शे'र 'एक शे'र अर्ज़ किया है' पटल पर शामिल शायरों के हैं। इनमें से कोई भी शे'र शायर की लिखित पूर्व सहमति के बग़ैर इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है।
संपादक
~ कौसर भुट्टो, दुबई
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें