एक शे'र अर्ज़ किया है’ मंच के साप्ताहिक 2 तरही मिसरों पर आधारित 345 वाँ सप्ताहिक गिरह-नामा।
आज का मुशायरा इन दो मिसरों पर आधारित था:
689 वाँ मिसरा: 'कह दिया उस ने कि फिर हम क्या करें'।
~ बेखुद देहलवी
690 वाँ मिसरा: 'तेरे हाथों में मिरे हाथ हैं ज़ंजीर नहीं'।
~ साहिर लुधियानवी
*****^*****
जायज़ा लीजिए अलग अलग ज़ावियों से इन मिसरों पर लगाई हुई गिरह का;
689 वें मिसरे: 'कह दिया उस ने कि फिर हम क्या करें'
पर 'एक शे'र अर्ज़ किया है' के शायरों की लगाई गईं गिरह:
नीन्द गुम है प्यार में मैंने कहा
‘कह दिया उस ने कि फिर हम क्या करें’।
~ दिगंबर नासवा, मलेशिया
हमने माँगी थी ज़रा-सी रौशनी,
‘कह दिया उस ने कि फिर हम क्या करें’।
~अकबर शाद 'उदयपुरी', भारत
दिल कहीं लगता नहीं मैंने कहा
‘कह दिया उस ने कि फिर हम क्या करें’।
~लक्ष्मी शंकर बाजपेई, भारत
था भरोसा कुछ तो देगा मशवरा,
'कह दिया उस ने कि फिर हम क्या करें’ l
~ के पी सक्सेना, भारत
मेरे दु:ख से वास्ता उसको न था
‘कह दिया उस ने कि फिर हम क्या करें’।
~ममता किरण, भारत
चारागर भी कर न पाया जब इलाज
‘कह दिया उस ने कि फिर हम क्या करें’।
~ प्रज्ञा त्रिवेदी , भारत
ना-नुकुर पहले से ही लहजे में था,
‘कह दिया उस ने कि फिर हम क्या करें’।
~ अशोक सिंह, न्यूयॉर्क
*✨*☀️**✨**
690 वें मिसरे: 'तेरे हाथों में मिरे हाथ हैं ज़ंजीर नहीं'
पर 'एक शे'र अर्ज़ किया है' के शायरों की लगाई गईं गिरह:
होगी हरगिज़ न ज़रूरत यहाँ औज़ारों की
‘तेरे हाथों में मिरे हाथ हैं ज़ंजीर नहीं’।
~प्रज्ञा त्रिवेदी ,भारत
तू इन्हें छोड़े तो छोड़े ये नहीं छोड़ेंगे
'तेरे हाथों में मिरे हाथ हैं ज़ंजीर नहीं'।
~ दिगंबर नासवा, मलेशिया
तू मेरी क़ैद में है, ऐसा नहीं है हरगिज़,
'तेरे हाथों में मिरे हाथ हैं, ज़ंजीर नहीं'।
~अकबर शाद 'उदयपुरी', भारत
ये तो मुमकिन ही नहीं रोक लूं जबरन तुझको
‘तेरे हाथों में मिरे हाथ हैं ज़ंजीर नहीं’।
~सज्जाद अख्तर, भारत
मुझको परवाह नहीं दुनिया की थोड़ी भी अब
‘तेरे हाथों में मिरे हाथ हैं ज़ंजीर नहीं’।
~ममता किरण, भारत
इश्क़ हो मेरा मगर मुझ पे हुकूमत कैसी
'तेरे हाथों में मिरे हाथ हैं ज़ंजीर नहीं' l
~कौसर भुट्टो, दुबई
रिश्ता दीवानगी का जोड़ के रक्खे हैं हमें,
‘तेरे हाथों में मिरे हाथ हैं ज़ंजीर नहीं’।
~ अशोक सिंह , न्यू यॉर्क
****^*****
इस कार्यक्रम का यू-ट्यूब वीडियो देखने के लिए यहाँ क्लिक करिये:
©️सर्वाधिकार सुरक्षित। इस पोस्ट में साझा किए गए सभी गिरह के शे'र 'एक शे'र अर्ज़ किया है' पटल पर शामिल शायरों के हैं। इनमें से कोई भी शे'र शायर की लिखित पूर्व सहमति के बग़ैर इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है।
संपादक
~ कौसर भुट्टो, दुबई
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें