एक शे'र अर्ज़ किया है’ मंच के साप्ताहिक 2 तरही मिसरों पर आधारित 344 वाँ सप्ताहिक गिरह-नामा।
आज का मुशायरा इन दो मिसरों पर आधारित था:
687 वाँ मिसरा: 'तुम तो जालिम के तरफ़दार नहीं थे पहले'।
~तफ़सीर अब्बास बाबर
688 वाँ मिसरा: 'कि बचकर परिन्दा किधर जाएगा'।
~ ज्ञान प्रकाश विवेक
*****^*****
जायज़ा लीजिए अलग अलग ज़ावियों से इन मिसरों पर लगाई हुई गिरह का;
687 वें मिसरे: 'तुम तो जालिम के तरफ़दार नहीं थे पहले'
पर 'एक शे'र अर्ज़ किया है' के शायरों की लगाई गईं गिरह:
पहले इंसान हो क्या ये भी भुला बैठे हो
‘तुम तो ज़ालिम के तरफ़दार नहीं थे पहले’। 1 l
~लक्ष्मी शंकर बाजपेई, भारत
उसने फेंका है यक़ीनन ही बड़ा कुछ टुकड़ा
‘तुम तो ज़ालिम के तरफ़दार नहीं थे पहले’। 2 l
~लक्ष्मी शंकर बाजपेई, भारत
तुमको भी लग गई लगता है ज़माने की हवा
‘तुम तो ज़ालिम के तरफ़दार नहीं थे पहले’।
~सज्जाद अख्तर, भारत
उनकी माया ने गिरफ़्तार किया है शायद
‘तुम तो ज़ालिम के तरफ़दार नहीं थे पहले’।
~ दिगंबर नासवा, मलेशिया
उसने की होगी यक़ीनन कोई कासा- लेसी
‘तुम तो ज़ालिम के तरफ़दार नहीं थे पहले’।
कासा-लेसी--चाटुकारिता, चापलूसी
~ प्रज्ञा त्रिवेदी , भारत
किसके दरबार में झुक आए हो, इतना तो कहो
‘तुम तो ज़ालिम के तरफ़दार नहीं थे पहले’।
~अकबर शाद 'उदयपुरी', भारत
मुझको लगता है दिया बेच ज़मीर अपना अब,
‘तुम तो ज़ालिम के तरफ़दार नहीं थे पहले’।
~अनमोल प्रकाश शुक्ला, भारत
ढल गए तुम भी ज़माने की चलन में आखिर,
‘तुम तो ज़ालिम के तरफ़दार नहीं थे पहले’।
~ के पी सक्सेना, भारत
छोड़िए मेरी, मुझे फ़र्क़ नहीं पड़ता, पर
‘तुम तो ज़ालिम के तरफ़दार नहीं थे पहले’।
~मनोज 'अबोध', भारत
क्यों उसूलों को मियाँ ताक़ पे रख बैठे हो ?
‘तुम तो ज़ालिम के तरफ़दार नहीं थे पहले’।
~ खुर्रम नूर, भारत
रख दिया तुमने ज़मीर अपना वहॉं क्या गिरवी
‘तुम तो ज़ालिम के तरफ़दार नहीं थे पहले’।
~ममता किरण, भारत
आँखों ही आँखों में क्या उसने कहा है ऐसा,
‘तुम तो ज़ालिम के तरफ़दार नहीं थे पहले’।
~ अशोक सिंह, न्यूयॉर्क
*✨*☀️**✨**
688 वें मिसरे: 'कि बचकर परिन्दा किधर जाएगा'
पर 'एक शे'र अर्ज़ किया है' के शायरों की लगाई गईं गिरह:
शिकारी ने हरसू बिछाया है जाल,
‘कि बचकर परिन्दा किधर जाएगा’।
~अकबर शाद 'उदयपुरी', भारत
उड़ानों पे उसकी लगी है नज़र,
‘कि बचकर परिन्दा किधर जाएगा’।
~अकबर शाद 'उदयपुरी', भारत
बिछाकर नया जाल बैठा है वो,
‘कि बचकर परिन्दा किधर जाएगा’।
~ के पी सक्सेना, भारत
ठिकाने निशाने पे सब उसके हैं
‘कि बचकर परिन्दा किधर जाएगा’।
~ दिगंबर नासवा, मलेशिया
बिछा इश्तेहारों का है जाल यूँ
‘कि बचकर परिन्दा किधर जाएगा’।
~प्रज्ञा त्रिवेदी ,भारत
बिछाता है लालच का वो जाल यूँ,
‘कि बचकर परिन्दा किधर जाएगा’।
~अनमोल प्रकाश शुक्ला, भारत
है खुशफ़हमी नादाँ शिकारी की ये-
‘कि बचकर परिन्दा किधर जाएगा’।
~ खुर्रम नूर, भारत
सभी की निगाहें तमाशे पे हैं
‘कि बचकर परिन्दा किधर जाएगा’।
~ममता किरण, भारत
नयन डोर की पहरेदारी है यूँ,
‘कि बचकर परिन्दा किधर जाएगा’।
~ अशोक सिंह , न्यू यॉर्क
****^*****
इस कार्यक्रम का यू-ट्यूब वीडियो देखने के लिए यहाँ क्लिक करिये:
©️सर्वाधिकार सुरक्षित। इस पोस्ट में साझा किए गए सभी गिरह के शे'र 'एक शे'र अर्ज़ किया है' पटल पर शामिल शायरों के हैं। इनमें से कोई भी शे'र शायर की लिखित पूर्व सहमति के बग़ैर इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है।
संपादक
~ कौसर भुट्टो, दुबई
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें