एक शे'र अर्ज़ किया है’ मंच के साप्ताहिक 2 तरही मिसरों पर आधारित 343 वाँ सप्ताहिक गिरह-नामा।
आज का मुशायरा इन दो मिसरों पर आधारित था:
685 वाँ मिसरा: 'ए यार मगर तेरी गली तेरी गली है'।
~ बशीर बद्र
686 वाँ मिसरा: 'न तुम बेकार बैठे हो न हम बेकार बैठे हैं'।
~ आज़ाद अंसारी
*****^*****
जायज़ा लीजिए अलग अलग ज़ावियों से इन मिसरों पर लगाई हुई गिरह का;
685 वें मिसरे: '‘ए यार मगर तेरी गली तेरी गली है’
पर 'एक शे'र अर्ज़ किया है' के शायरों की लगाई गईं गिरह:
माना कि खुली नालियां हैं फैला है कचरा
‘ए यार मगर तेरी गली तेरी गली है’।
~लक्ष्मी शंकर बाजपेई, भारत
मय पी के कई बार ही बहके हैं मगर हम
‘ए यार मगर तेरी गली तेरी गली है’।
~अकबर शाद 'उदयपुरी', भारत
घूमा हूँ कई शहरों में यूँ तो मैं आए दिन
‘ए यार मगर तेरी गली तेरी गली है’।
~अनमोल प्रकाश शुक्ला, भारत
दोज़ख़ में तो हो आए हैं जन्नत में खड़े हैं
-ए यार मगर तेरी गली तेरी गली है' l
~ दिगंबर नासवा, मलेशिया
बेहतर है ज़रा दूरियाँ आशिक़ की गली से
‘ए यार मगर तेरी गली तेरी गली है’।
~ प्रज्ञा त्रिवेदी , भारत
घर छोड़ के जाना मुझे बिल्कुल नहीं भाता
‘ए यार मगर तेरी गली तेरी गली है’।
~राम प्रकाश यति, भारत
जब भी गए दौड़ाया है कुत्तों ने वहाँ से,
‘ए यार मगर तेरी गली तेरी गली है’।
~ खुर्रम नूर, भारत
बोले यही मजनूं कई गलियों में पिटे हम,
‘ए यार मगर तेरी गली तेरी गली है’।
~कौसर भुट्टो, दुबई
पीकर के गिरे और भी गलियों में हैं लेकिन,
‘ऐ यार मगर तेरी गली तेरी गली है’। 1 ।
~ अशोक सिंह, न्यूयॉर्क
रज़िया की गली देख ली सलमा की गली भी,
‘ए यार मगर तेरी गली तेरी गली है’। 2 ।
~ अशोक सिंह, न्यूयॉर्क
*✨*☀️**✨**
686 वें मिसरे: ' न तुम बेकार बैठे हो न हम बेकार बैठे हैं'
पर 'एक शे'र अर्ज़ किया है' के शायरों की लगाई गईं गिरह:
बहुत मसरूफ़ हैं दोनों, भला शिकवा करें कैसे,
‘न तुम बेकार बैठे हो न हम बेकार बैठे हैं’।
~अकबर शाद 'उदयपुरी', भारत
मुहब्बत हाशिए पर क्यों न मिल के छोड़ दें दोनों
‘न तुम बेकार बैठे हो न हम बेकार बैठे हैं’।
~ दिगंबर नासवा, मलेशिया
चलो अब बन्द हो छींटाकशी आपस की ये अपनी
‘न तुम बेकार बैठे हो न हम बेकार बैठे हैं’।
~प्रज्ञा त्रिवेदी ,भारत
लड़ें आपस मे क्यूँ हम इन सियासतदानों की ख़ातिर
‘न तुम बेकार बैठे हो न हम बेकार बैठे हैं’।
~प्रज्ञा त्रिवेदी ,भारत
लगे हैं काम में दोनों ख़ुदा की है मेहरबानी
‘न तुम बेकार बैठे हो न हम बेकार बैठे हैं’।
~राम प्रकाश यति, भारत
रहो तुम वयस्त मोबाइल में, हम आलू मटर छीलें,
‘न तुम बेकार बैठे हो न हम बेकार बैठे हैं’।
~अनमोल प्रकाश शुक्ला, भारत
वतन का दर्द ले आया है सड़कों पर हमें, वरना
‘न तुम बेकार बैठे हो न हम बेकार बैठे हैं’।
~लक्ष्मी शंकर वाजपेई भारत
लगे हो तुम सताने में लगे हैं हम मनाने में
‘न तुम बेकार बैठे हो न हम बेकार बैठे हैं’।
~प्रेम बिहारी मिश्रा, भारत
अगर तर्के त'अल्लुक़ है तो फिर तर्के त'अल्लुक़ है
‘न तुम बेकार बैठे हो न हम बेकार बैठे हैं’। 1 l
~सज्जाद अख्तर, भारत
तुम्हें भी दिल चुराना है हमें भी जां लुटानी है
‘न तुम बेकार बैठे हो न हम बेकार बैठे हैं’। 2 l
~सज्जाद अख्तर, भारत
जुनूँ से आश्नाई खींच लाती है यहॉं वरना,
‘न तुम बेकार बैठे हो न हम बेकार बैठे हैं’।
~ अशोक सिंह , न्यू यॉर्क
****^*****
इस कार्यक्रम का यू-ट्यूब वीडियो देखने के लिए यहाँ क्लिक करिये:
©️सर्वाधिकार सुरक्षित। इस पोस्ट में साझा किए गए सभी गिरह के शे'र 'एक शे'र अर्ज़ किया है' पटल पर शामिल शायरों के हैं। इनमें से कोई भी शे'र शायर की लिखित पूर्व सहमति के बग़ैर इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है।
संपादक
~ कौसर भुट्टो, दुबई
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें