मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026

342 वाँ सप्ताह एक शे’र गिरह-नामा: 10 अक्तुबर 2026

 342 वाँ सप्ताह एक शे’र गिरह-नामा: 10 अक्तुबर 2026

एक‌ शे'र‌ अर्ज़ किया है’ मंच के साप्ताहिक 2 तरही मिसरों पर आधारित 342 वाँ सप्ताहिक गिरह-नामा।

 आज का मुशायरा इन दो मिसरों पर आधारित था:

 683 वाँ मिसरा: 'जानता हूँ कि मिरी आँख छलक जाएगी'।

~ हसन ज़हीर राजा


 684 वाँ मिसरा: 'जिनकी शोहरत के मैं गीत गाता रहा'। 

~ गोपाल शर्मा फिरोजपुरी

                                 *****^*****

 जायज़ा लीजिए अलग अलग ज़ावियों से इन मिसरों पर लगाई हुई गिरह का;

683 वें मिसरे: 'जानता हूँ कि मिरी आँख छलक जाएगी'

पर 'एक शे'र अर्ज़ किया है' के शायरों की लगाई गईं गिरह:


इसलिए ही न गया उसको विदाई देने,
‘जानता हूँ कि मिरी आँख छलक जाएगी’।
~अनमोल प्रकाश शुक्ला, भारत 


उससे मिलने की तमन्ना है मगर मिलते ही 
‘जानता हूँ कि मिरी आँख छलक जाएगी’।
~सज्जाद अख्तर, भारत


मेरे लफ़्ज़ों से कोई दर्द न ज़ाहिर होगा
‘जानता हूँ कि मिरी आँख छलक जाएगी’।
~ प्रज्ञा त्रिवेदी , भारत


कितना दुश्वार है जज़्बात पे काबू रखना 
‘जानता हूँ कि मिरी आँख छलक जाएगी’।
~लक्ष्मी शंकर बाजपेई, भारत


दर्द सुनता ही नहीं हूँ मैं किसी अपने का 
‘जानता हूँ कि मिरी आँख छलक जाएगी’।
~ दिगंबर नासवा, मलेशिया 


मायके जाने से बचती हूं कि मॉं अब है नहीं 
‘जानता हूँ कि मिरी आँख छलक जाएगी’।
~ममता किरण भारत


मैं हूँ गुस्से में, मुझे प्यार से देखोगे अगर
"जानती हूँ कि मेरी आँख छलक जाएगी"।
~नीना सहर, भारत 


जाम लबरेज़ है.जज़्बात से, उन यादों से, 
‘जानता हूँ कि मिरी आँख छलक जाएगी’।
~खुर्रम नूर,  भारत 


सामना उसका अभी कर ही नहीं पाउँगा,
 ‘जानता हूँ कि मिरी आँख छलक जाएगी’।
~राम प्रकाश यती, भारत


 (मायके से लौटते वक्त)
 माँ की आँखों से नज़र अपनी बचाऊँ कैसे,
 'जानती हूँ कि मिरी आँख छलक जाएगी।
~कौसर भुट्टो, दुबई 


ज़ुरअ-ए-तल्ख़ का कितना भी सहारा ले लूँ,
‘जानता हूँ कि मिरी आँख छलक जाएगी’।
~ अशोक सिंह, न्यूयॉर्क 


*✨*☀️**✨**


  684 वें मिसरे: 'जिनकी शोहरत के मैं गीत गाता रहा'

 पर 'एक शे'र अर्ज़ किया है' के शायरों की लगाई गईं गिरह:


मुझको बदनाम करने पे है वो तुले
'जिनकी शोहरत के मैं गीत गाता रहा'।
~ महबूब सोनालिया, भारत


उनकी करतूतें थीं कितनी फर्ज़ी सभी 
'जिनकी शोहरत के मैं गीत गाता रहा'।
~लक्ष्मी शंकर वाजपेई, भारत


उनके मुख से न तारीफ़ निकली मेरी,
'जिनकी शोहरत के मैं गीत गाता रहा'। 1 l
~अनमोल प्रकाश शुक्ला, भारत 


मुझको चारण समझते रहे उम्र भर,
'जिनकी शोहरत के मैं गीत गाता रहा'। 2 l
~अनमोल प्रकाश शुक्ला, भारत 


वो तनिक भी न आभारी मेरे हुए
'जिनकी शोहरत के मैं गीत गाता रहा'।
~ममता किरण, भारत 


अब कहीं जा के उनकी हकीक़त खुली,
'जिनकी शोहरत के मैं गीत गाता रहा'।
~के. पी. सक्सेना, भारत 


मेरी शोहरत के वो गीत गाते रहे 
'जिनकी शोहरत के मैं गीत गाता रहा'।
~ दिगंबर नासवा, मलेशिया


ख़ूब बदनामियों के भी क़िस्से सुने
'जिनकी शोहरत के मैं गीत गाता रहा'। 1 ।
~प्रज्ञा त्रिवेदी ,भारत


सीढ़ियों की तरह मुझको बरता किये
'जिनकी शोहरत के मैं गीत गाता रहा'। 2 ।
~प्रज्ञा त्रिवेदी ,भारत


आज दस्तार मेरी उछालें वही
'जिनकी शोहरत के मैं गीत गाता रहा'।
~प्रेम बिहारी मिश्रा, भारत 


मेरी ग़ज़लें ही पढ़ पढ़ के मशहूर थे
'जिनकी शोहरत के मैं गीत गाता रहा'।
~सज्जाद अख़्तर , भारत 


साथ देने से वो भी मुकर ही गए,
'जिनकी शोहरत के मैं गीत गाता रहा'।
~राम प्रकाश यती, भारत


जाने किस किस की वो रहनुमाई में थे,
‘जिनकी शोहरत के मैं गीत गाता रहा’।
~ अशोक सिंह , न्यू यॉर्क 


****^*****


इस कार्यक्रम का यू-ट्यूब वीडियो देखने के लिए यहाँ क्लिक करिये:


©️सर्वाधिकार सुरक्षित। इस पोस्ट में साझा किए गए सभी गिरह के शे'र 'एक शे'र अर्ज़ किया है' पटल पर शामिल शायरों के हैं। इनमें से कोई भी शे'र शायर की लिखित पूर्व सहमति के बग़ैर इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है।

संपादक

~ कौसर भुट्टो, दुबई


 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

346 वाँ सप्ताह एक शे’र गिरह-नामा: 7 नवंबर 2026

346 वाँ सप्ताह एक शे’र गिरह-नामा: 7 नवंबर 2026 एक‌ शे'र‌ अर्ज़ किया है’ मंच के साप्ताहिक 2 तरही मिसरों पर आधारित 346 वाँ सप्ताहिक गिरह-ना...