बुधवार, 7 अक्टूबर 2026

341 वाँ सप्ताह एक शे’र गिरह-नामा: 3 अक्तूबर, 2026

 341 वाँ सप्ताह एक शे’र गिरह-नामा: 3 अक्तूबर, 2026

एक‌ शे'र‌ अर्ज़ किया है’ मंच के साप्ताहिक 2 तरही मिसरों पर आधारित 340 वाँ सप्ताहिक गिरह-नामा।

 आज का मुशायरा इन दो मिसरों पर आधारित था:

 681 वाँ मिसरा:  'यार मैं दूध का धुला कब था' ।

 ~ असलम इलाहाबादी


 682 वाँ मिसरा: ''महफ़िल तो तिरी सूनी न हुई कुछ उठ भी
गए कुछ आ भी गए"।

~ असरार-उल-हक़ मजाज़

                                 *****^****

 जायज़ा लीजिए अलग अलग ज़ावियों से इन मिसरों पर लगाई हुई गिरह का;

681 वें मिसरे: ''यार मैं दूध का धुला कब था''

पर 'एक शे'र अर्ज़ किया है' के शायरों की लगाई गईं गिरह:

कैसे उसको सज़ा मैं दे दूँ अब 
‘यार मैं दूध का धुला कब था’।
~अकबर 'शाद' उदयपुरी, भारत


उसकी कमियां भी याद क्या रक्खूं 
‘यार मैं दूध का धुला कब था’।
~सज्जाद अख्तर, भारत


तुमने माना ही क्यों ख़ुदा मुझको
‘यार मैं दूध का धुला कब था’।
~ प्रज्ञा त्रिवेदी , भारत


माना आरोप तो लगाए थे 
‘यार मैं दूध का धुला कब था’।
~ दिगंबर नासवा, मलेशिया 


थोड़ी कमज़ोरियां थीं मुझमें भी 
‘यार मैं दूध का धुला कब था’।
~लक्ष्मी शंकर वाजपेई, भारत


उसको तकता था ख़ूब छुप छुप के 
‘यार मैं दूध का धुला कब था’।
~लक्ष्मी शंकर वाजपेई, भारत


उसके ऐबों पे कुछ न बोला यूँ,
‘यार मैं दूध का धुला कब था’।
~अनमोल प्रकाश शुक्ला, भारत


क्यों मेरी ग़लतियाँ गिनाती हो 
‘यार मैं दूध का धुला कब था’।
~रेनू हुसैन, भारत


जैसे को तैसा रुख़ ही अपनाया 
‘यार मैं दूध का धुला कब था’।
~ ममता किरण, भारत


आज पकड़ा गया तो रूठ गए 
‘यार मैं दूध का धुला कब था’।
~ राम प्रकाश यति, भारत


अपने दामन पे है नज़र डाली
‘यार मैं दूध का धुला कब था’। 1 ।
~कौसर भुट्टो,  दुबई 


कब कहा कम थी मैं किसी से कभी
‘यार मैं दूध का धुला कब था’। 2 ।
~कौसर भुट्टो, दुबई 


छाछ भी फूँक फूँक कर पी है,
‘यार मैं दूध का धुला कब था’। 1 ।
~ अशोक सिंह, न्यूयॉर्क 


यूँ कि पकड़ा नहीं गया वरनह,
‘यार मैं दूध का धुला कब था’। 2 l
~ अशोक सिंह, न्यूयॉर्क 


*✨*☀️**✨**


  682 वें मिसरे: 'महफ़िल तो तिरी सूनी न हुई कुछ उठ भी
गए कुछ आ भी गए"

 पर 'एक शे'र अर्ज़ किया है' के शायरों की लगाई गईं गिरह:


किस बात का गम है तुझको प्रिये आता है वो इक दिन जाएगा,
'महफ़िल तो तिरी सूनी न हुई कुछ उठ भी
गए कुछ आ भी गए'।
~ महबूब सोनालिया, भारत


तेरे घुँघरू की ये छम छम जाने कितने दिल का है सुकूं,
'महफ़िल तो तिरी सूनी न हुई कुछ उठ भी
गए कुछ आ भी गए'।
~ अनमोल प्रकाश शुक्ला, भारत


आती भी तो कैसे याद मेरी पहलू में हैं तेरी लोग हज़ार
'महफ़िल तो तिरी सूनी न हुई कुछ उठ भी गए कुछ आ भी गए'।
~प्रज्ञा त्रिवेदी ,भारत 


ये दौर-ए-जहाँ-ए-फ़ानी है क्यूँ फ़िक्र है तुझ को ऐ साक़ी
'महफ़िल तो तिरी सूनी न हुई कुछ उठ भी गए कुछ आ भी गए'।
~अकबर 'शाद' उदयपुरी, भारत


इस खेल में आने जाने के परवाह तुझे किस बात की है 
'महफ़िल तो तिरी सूनी न हुई कुछ उठ भी गए कुछ आ भी गए' ।
~ दिगंबर नासवा, मलेशिया


इक शेर..* की ऐ प्यारी दुनिया सौ बार सलाम तुझे मेरा
'महफ़िल तो तिरी सूनी न हुई कुछ उठ भी गए कुछ आ भी गए'।
~लक्ष्मी शंकर बाजपेई, भारत


रब तेरी सजायी महफ़िल का कोई न मुक़ाबिल इस जग में 
'महफ़िल तो तिरी सूनी न हुई कुछ उठ भी गए कुछ आ भी गए'।
~ ममता किरण, भारत


है इल्म मुझे अफ़सोस तुझे है, बज़्म से मेरे जाने का,
'महफ़िल तो तिरी सूनी न हुई कुछ उठ भी गए कुछ आ भी गए'।
~खुर्रम नूर, भारत


जो जाम-ए-लबा-लब से तेरे छलकी भी ज़रा तो फ़र्क़ नहीं,
‘महफ़िल तो तिरी सूनी न हुई कुछ उठ भी गए कुछ आ भी गए’।
~ अशोक सिंह , न्यू यॉर्क 

****^*****


इस कार्यक्रम का यू-ट्यूब वीडियो देखने के लिए यहाँ क्लिक करिये:


©️सर्वाधिकार सुरक्षित। इस पोस्ट में साझा किए गए सभी गिरह के शे'र 'एक शे'र अर्ज़ किया है' पटल पर शामिल शायरों के हैं। इनमें से कोई भी शे'र शायर की लिखित पूर्व सहमति के बग़ैर इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है।

संपादक

~ कौसर भुट्टो, दुबई


 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

346 वाँ सप्ताह एक शे’र गिरह-नामा: 7 नवंबर 2026

346 वाँ सप्ताह एक शे’र गिरह-नामा: 7 नवंबर 2026 एक‌ शे'र‌ अर्ज़ किया है’ मंच के साप्ताहिक 2 तरही मिसरों पर आधारित 346 वाँ सप्ताहिक गिरह-ना...