एक शे'र अर्ज़ किया है’ मंच के साप्ताहिक 2 तरही मिसरों पर आधारित 340 वाँ सप्ताहिक गिरह-नामा।
आज का मुशायरा इन दो मिसरों पर आधारित था:
679 वाँ मिसरा: 'इक आग का दरिया है और डूब के जाना है'।
~जिगर मुरादाबादी
680 वाँ मिसरा: 'बयान-ए-दर्द-ए-दिल को इक कहानी कौन कहता है'।
~ अर्श मलसियानी
*****^****
जायज़ा लीजिए अलग अलग ज़ावियों से इन मिसरों पर लगाई हुई गिरह का;
679 वें मिसरे: 'इक आग का दरिया है और डूब के जाना है'
पर 'एक शे'र अर्ज़ किया है' के शायरों की लगाई गईं गिरह:
तुम तरके-ता'अल्लुक को आसान समझते हो?
'इक आग का दरिया है और डूब के जाना है'l
~सज्जाद अख्तर, भारत
आसां है गुज़र किसकी, मेरी न तुम्हारी भी
'इक आग का दरिया है और डूब के जाना है'l
~ प्रज्ञा त्रिवेदी , भारत
इस हिज्र के मौसम से उस वस्ले बहारां तक
'इक आग का दरिया है और डूब के जाना है'l
~रेनू हुसैन, भारत
चश्मा है जो चिश्मिश का चश्मा न कहो इसको
'इक आग का दरिया है और डूब के जाना है'l
~ दिगंबर नासवा, मलेशिया
हर कोई खिचा जाए जब जानते हैं सब ये
'इक आग का दरिया है और डूब के जाना है'l
~ ममता किरण, भारत
इस इश्क़ के बारे में सदियों से सुना हमने
'इक आग का दरिया है और डूब के जाना है'।
~कौसर भुट्टो, दुबई
कुछ निकले किनारे से, कुछ इश्क़ को यूँ समझे,
'इक आग का दरिया है और डूब के जाना है'l 1 l
~ अशोक सिंह, न्यूयॉर्क
हर नफ़्स हुआ शोला, यूँ जीना हुआ जीना,
'इक आग का दरिया है और डूब के जाना है'l 2 l
~ अशोक सिंह, न्यूयॉर्क
तिनके सा बदन ले कर कहते हैं मोहब्बत को,
'इक आग का दरिया है और डूब के जाना है'l3 l
~ अशोक सिंह, न्यूयॉर्क
पत्नी को मनाना है, खाना भी पकाना है,
'इक आग का दरिया है और डूब के जाना है'l 4 l
~ अशोक सिंह, न्यूयॉर्क
मिसरे पे गिरह कहना, इस बार नहीं आसां,
‘इक आग का दरिया है और डूब के जाना है’। 5 l
~ अशोक सिंह, न्यूयॉर्क
*✨*☀️**✨**
680 वें मिसरे: ‘बयान-ए-दर्द-ए-दिल को इक कहानी कौन कहता है’
पर 'एक शे'र अर्ज़ किया है' के शायरों की लगाई गईं गिरह:
मिले हैं दर्द जितने भी, वो सब ढाले हैं लफ़्ज़ों में
‘बयान-ए-दर्द-ए-दिल को इक कहानी कौन कहता है’।
~लक्ष्मी शंकर बाजपेई, भारत
सभी सुन दास्तां मेरी यही समझे हूँ दीवाना,
‘बयान-ए-दर्द-ए-दिल को इक कहानी कौन कहता है’।
~अनमोल प्रकाश शुक्ला, भारत
लहू दिल का खिंचा आता हो हर इक लफ़्ज़ में जैसे
‘बयान-ए-दर्द-ए-दिल को इक कहानी कौन कहता है’।
~सज्जाद अख्तर, भारत
मेरी हर दास्ताँ सुन कर सनम खिल्ली उड़ाते हो
‘बयान-ए-दर्द-ए-दिल को इक कहानी कौन कहता है’। 1 l
~ दिगंबर नासवा, मलेशिया
मेरी तकलीफ़ को आई गई कर देते हो सुन के
‘बयान-ए-दर्द-ए-दिल को इक कहानी कौन कहता है’। 2 l
~ दिगंबर नासवा, मलेशिया
ख़लिश बढ़कर हुई बर्दाश्त से बाहर तभी बाँटी
‘बयान-ए-दर्द-ए-दिल को इक कहानी कौन कहता है’।
~प्रज्ञा त्रिवेदी ,भारत
कोई नग़मा कि अफ़साना कि रूदाद-ए-मोहब्बत हो,
‘बयान-ए-दर्द-ए-दिल को इक कहानी कौन कहता है’।
~ अशोक सिंह , न्यू यॉर्क
****^*****
इस कार्यक्रम का यू-ट्यूब वीडियो देखने के लिए यहाँ क्लिक करिये:
©️सर्वाधिकार सुरक्षित। इस पोस्ट में साझा किए गए सभी गिरह के शे'र 'एक शे'र अर्ज़ किया है' पटल पर शामिल शायरों के हैं। इनमें से कोई भी शे'र शायर की लिखित पूर्व सहमति के बग़ैर इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है।
संपादक
~ कौसर भुट्टो, दुबई
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें