एक शे'र अर्ज़ किया है’ मंच के साप्ताहिक 2 तरही मिसरों पर आधारित 339 वाँ सप्ताहिक गिरह-नामा।
आज का मुशायरा इन दो मिसरों पर आधारित था:
677 वाँ मिसरा: 'देर लगाई हमने हाथ बढ़ाने में'।
~ आलम खुर्शीद
678 वाँ मिसरा: 'वो शख्स जा रहा है बहुत सोचता हुआ'।
~ जावेद नासिर
*****^****
जायज़ा लीजिए अलग अलग ज़ावियों से इन मिसरों पर लगाई हुई गिरह का;
677 वें मिसरे: 'देर लगाई हमने हाथ बढ़ाने में'
पर 'एक शे'र अर्ज़ किया है' के शायरों की लगाई गईं गिरह:
खो बैठे अनमोल ख़ज़ाना तब,
‘देर लगाई हमने हाथ बढ़ाने में’।
~ दिगंबर नासवा, मलेशिया
इतनी भी आतुरता ठीक नहीं होती
‘देर लगाई हमने हाथ बढ़ाने में’।
~सज्जाद अख्तर, भारत
उसने तो कब से बाँहें फैलाई थीं
‘देर लगाई हमने हाथ बढ़ाने में’।
~ प्रज्ञा त्रिवेदी , भारत
डूब गया वो आँखों के आगे-आगे
‘देर लगाई हमने हाथ बढ़ाने में’।
~मनोज अबोध, भारत
शायद तुमने थाम लिया होता ख़ुद को
‘देर लगाई हमने हाथ बढ़ाने में’।
~आलोक 'अविरल', भारत
तुमको ये बतलाने में भी देर लगी
‘देर लगाई हमने हाथ बढ़ाने में’।
~ममता किरण, भारत
डूब रहा था वो जब , हमने देखा था
'देर लगाई हमने हाथ बढ़ाने में'l
~रेनू हुसैन, भारत
आया बचा-खुचा ही हिस्से में अपने,
‘देर लगाई हमने हाथ बढ़ाने में’। 1 ।
~ अशोक सिंह, न्यूयॉर्क
तुमको जल्दी थी आगे बढ़ जाने की,
‘देर लगाई हमने हाथ बढ़ाने में’। 2 l
~ अशोक सिंह, न्यूयॉर्क
*✨*☀️**✨**
678 वें मिसरे: ''वो शख्स जा रहा है बहुत सोचता हुआ'
पर 'एक शे'र अर्ज़ किया है' के शायरों की लगाई गईं गिरह:
किस बात का मलाल है, कुछ बोलता नहीं,
‘वो शख़्स जा रहा है बहुत सोचता हुआ’।
~अकबर शाद 'उदयपुरी', भारत
बाग़ी बने कि मार दे अपने ज़मीर को
‘वो शख़्स जा रहा है बहुत सोचता हुआ’।
~लक्ष्मी शंकर बाजपेई, भारत
रहने दें मॉं को गांव में या साथ में रखें
‘वो शख़्स जा रहा है बहुत सोचता हुआ’।
~ममता किरण, भारत
लाया था क्या ही साथ मे क्या ले के जाएगा
‘वो शख़्स जा रहा है बहुत सोचता हुआ’। 1 l
~प्रज्ञा त्रिवेदी ,भारत
घर जाऊँ तो पिटूंगा न जाऊँ तो भी पिटूं
‘वो शख़्स जा रहा है बहुत सोचता हुआ’। 2 l
~प्रज्ञा त्रिवेदी ,भारत
मैं जज हूँ मेरी कलम से निर्दोष फंस न जाय,
‘वो शख़्स जा रहा है बहुत सोचता हुआ’।
~अनमोल प्रकाश शुक्ला, भारत
ये शह्र अजनबी ही रहा है मेरे लिए
‘वो शख़्स जा रहा है बहुत सोचता हुआ’। 1 l
~रेनू हुसैन, भारत
मैं ने किए हैं ज़िन्दगी में कितने ही गुनाह
‘वो शख़्स जा रहा है बहुत सोचता हुआ’। 2 l
~रेनू हुसैन, भारत
या तो किसी मलाल में या बेख़ुदी में है
‘वो शख़्स जा रहा है बहुत सोचता हुआ’। 3 l
~रेनू हुसैन, भारत
कुछ तो हुआ है जो न हुआ आज तक कभी
‘वो शख़्स जा रहा है बहुत सोचता हुआ’।
~ दिगंबर नासवा, मलेशिया
लगता नहीं कि उसने नज़र अन्दाज़ कर दिया,
‘वो शख़्स जा रहा है बहुत सोचता हुआ’। 1 l
~सज्जाद अख्तर भारत
ऐसा नहीं कि देखा न हो जानबूझ कर,
‘वो शख़्स जा रहा है बहुत सोचता हुआ’। 2 l
~सज्जाद अख्तर, भारत
चेहरे पे साफ़ दिख रही है फ़िक्र की परत
‘वो शख़्स जा रहा है बहुत सोचता हुआ’।
~रामप्रकाश यति, भारत
दर्शन हुए हैं बादलों में ओम 🕉️ रूप के
‘वो शख़्स जा रहा है बहुत सोचता हुआ’।
~रमनी थापर, कैलिफोर्निया
मह्वे जुनून आया था दुनिया को जीतने।
‘वो शख़्स जा रहा है बहुत सोचता हुआ’।
~महबूब सोनलिया, भारत
क्या खो दिया है उसने, मिला क्या उसे यहाँ
‘वो शख़्स जा रहा है बहुत सोचता हुआ’।
~मनोज अबोध, भारत
घर जाऊँ सीधे पहले या एक पेग मार लूँ,
‘वो शख़्स जा रहा है बहुत सोचता हुआ’। 1 l
~ अशोक सिंह , न्यू यॉर्क
ख़ुद का न इर्द-गिर्द का उसको ख़याल है,
‘वो शख़्स जा रहा है बहुत सोचता हुआ’। 2 l
~ अशोक सिंह , न्यू यॉर्क
****^*****
इस कार्यक्रम का यू-ट्यूब वीडियो देखने के लिए यहाँ क्लिक करिये:
©️सर्वाधिकार सुरक्षित। इस पोस्ट में साझा किए गए सभी गिरह के शे'र 'एक शे'र अर्ज़ किया है' पटल पर शामिल शायरों के हैं। इनमें से कोई भी शे'र शायर की लिखित पूर्व सहमति के बग़ैर इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है।
संपादक
~ कौसर भुट्टो, दुबई