एक शे'र अर्ज़ किया है’ मंच के साप्ताहिक 2 तरही मिसरों पर आधारित 335 वाँ सप्ताहिक गिरह-नामा।
आज का मुशायरा इन दो मिसरों पर आधारित था:
669 वाँ मिसरा: 'वस्ल में वस्ल से करते हो किनारा कैसा'।
~कैफ़ी काकोरवी
670 वाँ मिसरा: 'आज ऐसे भी फ़नकार होने लगे'।
~ रामकिशन असहाय
*****^*****
जायज़ा लीजिए अलग अलग ज़ावियों से इन मिसरों पर लगाई हुई गिरह का;
669 वें मिसरे: 'वस्ल में वस्ल से करते हो किनारा कैसा'
पर 'एक शे'र अर्ज़ किया है' के शायरों की लगाई गईं गिरह:
उफ़! ये इतरा के जो कतरा के चले जाते हो
'वस्ल में वस्ल से करते हो किनारा कैसा'।
~डाॅ. आदेश त्यागी, भारत
रोकना ख़ुद से हर इक बार छलकती उल्फ़त
'वस्ल में वस्ल से करते हो किनारा कैसा'। 1 l
~ दिगंबर नासवा, मलेशिया
इश्क़ ख़ुद छलके तो फिर खुल के छलकने दो इसे
'वस्ल में वस्ल से करते हो किनारा कैसा'। 2 l
~ दिगंबर नासवा, मलेशिया
रूह को रूह से मिल के जो सुकूँ है तो फिर
'वस्ल में वस्ल से करते हो किनारा कैसा'।
~ प्रज्ञा त्रिवेदी , भारत
बाद मुद्दत के घड़ी आज हुई ये हासिल
'वस्ल में वस्ल से करते हो किनारा कैसा'।
~आलोक 'अविरल', भारत
हिज्र में हिज्र की करते हो हिमायत कैसी
'वस्ल में वस्ल से करते हो किनारा कैसा'।
~सज्जाद अख्तर, भारत
आ के बैठो तो क़रीब और कोई बात करो,
'वस्ल में वस्ल से करते हो किनारा कैसा'।
~ अशोक सिंह, न्यूयॉर्क
*✨*☀️**✨**
670 वें मिसरे: 'आज ऐसे भी फ़नकार होने लगे'
पर 'एक शे'र अर्ज़ किया है' के शायरों की लगाई गईं गिरह:
है गला अपना, ग़ज़लें किसी और की
'आज ऐसे भी फ़नकार होने लगे'।
~डाॅ. आदेश त्यागी, भारत
माँग लेते हैं मुँह खोलकर ख़ुद पदक
'आज ऐसे भी फ़नकार होने लगे'।
~प्रज्ञा त्रिवेदी ,भारत
नक्ल करके भी कहते हैं फ़न है मेरा
'आज ऐसे भी फ़नकार होने लगे'।
~रेनू हुसैन, भारत
कुछ भी माँगो कहा, ज़िन्दगी माँग ली
'आज ऐसे भी फ़नकार होने लगे'।
~ दिगंबर नासवा, मलेशिया
जो कभी गुरु शरण मे गये ही नहीं,
'आज ऐसे भी फ़नकार होने लगे'।
~अनमोल प्रकाश शुक्ला, भारत
अपने आगे किसी को न तरजीह दें
'आज ऐसे भी फ़नकार होने लगे'।
~ममता किरण, भारत
है अदब से न जिनका कोई वास्ता,
'आज ऐसे भी फ़नकार होने लगे'।
~खुर्रम 'नूर', भारत
सुनके ग़ज़लें मेरी मुँह बनाकर कहा
'आज ऐसे भी फ़नकार होने लगे'।
~सज्जाद अख्तर, भारत
इल्म, तहज़ीब, इदराक, कुछ भी नहीं
''आज ऐसे भी फ़नकार होने लगे'।
~आलोक 'अविरल', भारत
नाम पर फ़न के जो फनफनाते हैं बस,
‘आज ऐसे भी फ़नकार होने लगे’। 1 l
~ अशोक सिंह , न्यू यॉर्क
कहते हैं जो गुरु को भी हो जा शुरू,
‘आज ऐसे भी फ़नकार होने लगे’। 2 l
~ अशोक सिंह , न्यू यॉर्क
नींद में भी कहें ख़ूबसूरत ग़ज़ल,
‘आज ऐसे भी फ़नकार होने लगे'l 3 l
~ अशोक सिंह , न्यू यॉर्क
****^*****
इस कार्यक्रम का यू-ट्यूब वीडियो देखने के लिए यहाँ क्लिक करिये:
©️सर्वाधिकार सुरक्षित। इस पोस्ट में साझा किए गए सभी गिरह के शे'र 'एक शे'र अर्ज़ किया है' पटल पर शामिल शायरों के हैं। इनमें से कोई भी शे'र शायर की लिखित पूर्व सहमति के बग़ैर इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है।
संपादक
~ कौसर भुट्टो, दुबई
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें