एक शे'र अर्ज़ किया है’ मंच के साप्ताहिक 2 तरही मिसरों पर आधारित 336 वाँ सप्ताहिक गिरह-नामा।
आज का मुशायरा इन दो मिसरों पर आधारित था:
671 वाँ मिसरा: 'हमको जीना ही नहीं है हमें मरना भी तो है'।
~ मोहम्मद खालिद
672 वाँ मिसरा: 'वाक़िफ़ नहीं हैं क्या मिरी शाम-ओ-सहर से आप'।
~ सय्यद मसूद हसन
*****^*****
जायज़ा लीजिए अलग अलग ज़ावियों से इन मिसरों पर लगाई हुई गिरह का;
671 वें मिसरे: हमको जीना ही नहीं है हमें मरना भी तो है'
पर 'एक शे'र अर्ज़ किया है' के शायरों की लगाई गईं गिरह:
किसलिए हसरतें बढ़ती ही चलीं जातीं तेरी
‘हमको जीना ही नहीं है हमें मरना भी तो है’।
~ममता किरण भारत
कितना जोड़ोगे ऐ ज़र वालो! ज़रा सोचो तो
"हम को जीना ही नहीं है, हमें मरना भी तो है"।
~डाॅ. आदेश त्यागी, भारत
धीरे धीरे ही सही मोह की गिरहें खोलो
‘हमको जीना ही नहीं है हमें मरना भी तो है’।
~ प्रज्ञा त्रिवेदी , भारत
इसलिए वक़्त से पहले ही किए काम सभी
‘हमको जीना ही नहीं है हमें मरना भी तो है’।
~ दिगंबर नासवा, मलेशिया
बस यही सोच के हर बात भुला दी हमने
‘हमको जीना ही नहीं है हमें मरना भी तो है’।
~सज्जाद अख्तर, भारत
काम जो भी करें यह ध्यान हमेशा रक्खें,
‘हमको जीना ही नहीं है हमें मरना भी तो है’।
~राम प्रकाश यति, भारत
बाद मरने के भी रह जाए वो जीते-जी करें,
‘हमको जीना ही नहीं है हमें मरना भी तो है’।
~ अशोक सिंह, न्यूयॉर्क
*✨*☀️**✨**
672 वें मिसरे: 'वाक़िफ़ नहीं हैं क्या मिरी शाम-ओ-सहर से आप'
पर 'एक शे'र अर्ज़ किया है' के शायरों की लगाई गईं गिरह:
क्यों पूछते हैं, तब्सिरा करते हैं किसलिये
'वाक़िफ़ नहीं हैं क्या मेरी शाम-ओ-सहर से आप'।
~डाॅ. आदेश त्यागी, भारत
रह कर भी आस-पास ये सब पूछते हैं क्यूँ
‘वाक़िफ़ नहीं हैं क्या मिरी शाम-ओ-सहर से आप’।
~ दिगंबर नासवा, मलेशिया
उस पार्क में वो बेंच पे अब भी तकूँ मैं राह,
‘वाक़िफ़ नहीं हैं क्या मिरी शाम-ओ-सहर से आप’।
~अनमोल प्रकाश शुक्ला, भारत
शॉपिंग के वास्ते तो कहां वक्त है मुझे
‘वाक़िफ़ नहीं हैं क्या मिरी शाम-ओ-सहर से आप’।
~लक्ष्मी शंकर बाजपेई, भारत
मरने के वास्ते भी नहीं वक्त है मुझे
‘वाक़िफ़ नहीं हैं क्या मिरी शाम-ओ-सहर से आप’।
~ममता किरण, भारत
ग़ैरों से पूछिए न मेरी ख़ैरियत सनम
‘वाक़िफ़ नहीं हैं क्या मिरी शाम-ओ-सहर से आप’।
~प्रज्ञा त्रिवेदी ,भारत
उल्फ़त है क्या ही शय ये भला पूछते हो क्यों
‘वाक़िफ़ नहीं हैं क्या मिरी शाम-ओ-सहर से आप’।
~रेनू हुसैन, भारत
फ़ुर्सत मिले तो क्या न करूँ आप के लिए
‘वाक़िफ़ नहीं हैं क्या मिरी शाम-ओ-सहर से आप’।
~राम प्रकाश यति, भारत
ये ज़िद है क्यों कि चाहिए इस्लाह ग़ज़ल पर
‘वाक़िफ़ नहीं हैं क्या मिरी शाम-ओ-सहर से आप’।
~सज्जाद अख्तर, भारत
तकलीफ़ मत बढ़ाइए यूँ हाल पूछ कर
‘वाक़िफ़ नहीं हैं क्या मिरी शाम-ओ-सहर से आप’।
~आलोक 'अविरल', भारत
उकसाते हैं घड़ी घड़ी बेकार क्यों मुझे,
‘वाक़िफ़ नहीं हैं क्या मिरी शाम-ओ-सहर से आप’।
~ अशोक सिंह , न्यू यॉर्क
****^*****
इस कार्यक्रम का यू-ट्यूब वीडियो देखने के लिए यहाँ क्लिक करिये:
©️सर्वाधिकार सुरक्षित। इस पोस्ट में साझा किए गए सभी गिरह के शे'र 'एक शे'र अर्ज़ किया है' पटल पर शामिल शायरों के हैं। इनमें से कोई भी शे'र शायर की लिखित पूर्व सहमति के बग़ैर इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है।
संपादक
~ कौसर भुट्टो, दुबई
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें