एक शे'र अर्ज़ किया है’ मंच के साप्ताहिक 2 तरही मिसरों पर आधारित 337 वाँ सप्ताहिक गिरह-नामा।
आज का मुशायरा इन दो मिसरों पर आधारित था:
673 वाँ मिसरा: 'मैं अब भी उसका रस्ता देखता हूँ'।
~ इब्राहीम अश्क़
674 वाँ मिसरा: 'उस जगह इक फूल सा शादाब चेहरा था कभी'।
~ शकील बिजनौरी
*****^*****
जायज़ा लीजिए अलग अलग ज़ावियों से इन मिसरों पर लगाई हुई गिरह का;
673 वें मिसरे: 'मैं अब भी उसका रस्ता देखता हूँ'
पर 'एक शे'र अर्ज़ किया है' के शायरों की लगाई गईं गिरह:
गया था कह के मुझसे अलविदा पर,
‘मैं अब भी उसका रस्ता देखता हूँ’।
~अनमोल प्रकाश शुक्ला, भारत
कहा था जिसने मैं लौटूंगी इक दिन
‘मैं अब भी उसका रस्ता देखता हूँ’।
~लक्ष्मी शंकर बाजपेई, भारत
नहीं उम्मीद जिसके लौटने की
‘मैं अब भी उसका रस्ता देखता हूँ’। 1 l
~ प्रज्ञा त्रिवेदी , भारत
जुदा है राह दोनों की ही लेक़िन
‘मैं अब भी उसका रस्ता देखता हूँ’। 2 l
~ प्रज्ञा त्रिवेदी , भारत
उसे कुछ भी नहीं है याद लेकिन
‘मैं अब भी उसका रस्ता देखता हूँ’।
~ दिगंबर नासवा, मलेशिया
भुला बैठा है जो मुझ को कभी का
'मैं अब भी उस का रस्ता देखता हूँ'l
~डाॅ. आदेश त्यागी, भारत
उसे भूला नहीं अब तक दिल-ए-शाद,
‘मैं अब भी उसका रस्ता देखता हूँ’।
~अकबर शाद 'उदयपुरी', भारत
वो आएगा नहीं.फिर भी भला क्यों
'मैं अब भी उसका रस्ता देखता हूँ'l
~आलोक 'अविरल', भारत
कहा था उसने आऊँगा किसी दिन
‘मैं अब भी उसका रस्ता देखता हूँ’।
~मनोज अबोध भारत
वो आया और आकर जा चुका है,
‘मैं अब भी उसका रस्ता देखता हूँ’।
~सज्जाद अख्तर, भारत
नहीं मालूम होगा बे-वफ़ा को
‘मैं अब भी उसका रस्ता देखता हूँ’।
~राम प्रकाश यति, भारत
बुरा क्या देखती हूँ मैं बताओ
‘मैं अब भी उसका रस्ता देखता हूँ’।
रेनू हुसैन भारत
नहीं हसरत उसे पाने की लेकिन
‘मैं अब भी उसका रस्ता देखता हूँ’।
~ममता किरण भारत
लिया था क़र्ज़ जिसने सालों पहले,
‘मैं अब भी उसका रस्ता देखता हूँ’। 1 ।
~ अशोक सिंह, न्यूयॉर्क
ग़लत-फ़हमी ने जिसको खोया था कल,
‘मैं अब भी उसका रस्ता देखता हूँ’। 2 l
~ अशोक सिंह, न्यूयॉर्क
*✨*☀️**✨**
674 वें मिसरे: 'उस जगह इक फूल सा शादाब चेहरा था कभी'
पर 'एक शे'र अर्ज़ किया है' के शायरों की लगाई गईं गिरह:
आज इस चेहरे पे बस इक ख़ून रिसता ज़ख़्म है,
‘उस जगह इक फूल सा शादाब चेहरा था कभी’।
~अकबर शाद 'उदयपुरी', भारत
अब जहाँ वीरानियाँ, मायूसियाँ रहने लगीं,
‘उस जगह इक फूल सा शादाब चेहरा था कभी’।
~अनमोल प्रकाश शुक्ला, भारत
झुर्रियों से ये टपकता नूर चुगली कर रहा
‘उस जगह इक फूल सा शादाब चेहरा था कभी’।
~प्रज्ञा त्रिवेदी ,भारत
वक़्त की मजबूरियों ने उम्र लिख दी है जहाँ
‘उस जगह इक फूल सा शादाब चेहरा था कभी’।
~ दिगंबर नासवा, मलेशिया
दिख रही तस्वीर जो धुँधली, पुराने फ्रेम में
‘उस जगह इक फूल सा शादाब चेहरा था कभी’।
~मनोज अबोध भारत
छोड़ कर तुम जिस जगह को मुझसे आगे बढ़ गए ‘
‘उस जगह इक फूल सा शादाब चेहरा था कभी’।
~रेनू हुसैन, भारत
एक ढांचे पर रखा चेहरा है जो झुर्री भरा
‘उस जगह इक फूल सा शादाब चेहरा था कभी’।
~लक्ष्मी शंकर वाजपेई भारत
अब जहाँ पर उम्र की दुश्वारियों के नक़्श हैं
"उस जगह एक फूल-सा शादाब चेहरा था कभी" ।
~डाॅ. आदेश त्यागी, भारत
ज़हर जिसके बोल में ख़ंजर है जिसके हाथ में
‘उस जगह इक फूल सा शादाब चेहरा था कभी’।
~ममता किरण,
माँ की धुँधली आँख में है अश्क़ का दरिया जहाँ
'उस जगह इक फूल सा शादाब चेहरा था कभी'।
~आलोक 'अविरल', भारत
आज जिस दिल में सुलगता रहता इक आतिश-फिशॉं,
‘उस जगह इक फूल सा शादाब चेहरा था कभी’।
~ अशोक सिंह , न्यू यॉर्क
****^*****
इस कार्यक्रम का यू-ट्यूब वीडियो देखने के लिए यहाँ क्लिक करिये:
©️सर्वाधिकार सुरक्षित। इस पोस्ट में साझा किए गए सभी गिरह के शे'र 'एक शे'र अर्ज़ किया है' पटल पर शामिल शायरों के हैं। इनमें से कोई भी शे'र शायर की लिखित पूर्व सहमति के बग़ैर इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है।
संपादक
~ कौसर भुट्टो, दुबई
Vaah
जवाब देंहटाएं