एक शे'र अर्ज़ किया है’ मंच के साप्ताहिक 2 तरही मिसरों पर आधारित 338 वाँ सप्ताहिक गिरह-नामा।
आज का मुशायरा इन दो मिसरों पर आधारित था:
675 वाँ मिसरा: 'मुझ को ख़ुद अपनी तबाही का सबब याद नहीं' l
~'यज़्दानी' जालंधरी
676 वाँ मिसरा: 'दिल की दीवारों पे कुछ परछाइयाँ रह जाएँगी' ।
~ अर्श सहबाई
*****^*****
जायज़ा लीजिए अलग अलग ज़ावियों से इन मिसरों पर लगाई हुई गिरह का;
675 वें मिसरे: 'मुझ को ख़ुद अपनी तबाही का सबब याद नहीं'
पर 'एक शे'र अर्ज़ किया है' के शायरों की लगाई गईं गिरह:
तुम जो कहते हो किया है मुझे उसने बरबाद,
‘मुझ को ख़ुद अपनी तबाही का सबब याद नहीं’ l
~अनमोल प्रकाश शुक्ला, भारत
जाने किस मोड़ पे बिखरा हूँ मैं रेशा रेशा
‘मुझ को ख़ुद अपनी तबाही का सबब याद नहीं’ l
~ दिगंबर नासवा, मलेशिया
ऐ'तिराफ़ आप ने बेशक किया पर सच ये है
"मुझ को ख़ुद अपनी तबाही का सबब याद नहीं" l
~डाॅ. आदेश त्यागी, भारत
मैं लगाऊं भी किसी और पे तोहमत कैसे
‘मुझ को ख़ुद अपनी तबाही का सबब याद नहीं’ l
~ प्रज्ञा त्रिवेदी , भारत
अब करूं या न करूँ उसके तग़ाफ़ुल का गिला
‘मुझ को ख़ुद अपनी तबाही का सबब याद नहीं’ l
~सज्जाद अख्तर, भारत
ये न साक़ी ही बताता है न कुछ कहती मय,
‘मुझ को ख़ुद अपनी तबाही का सबब याद नहीं’ l
~अनमोल प्रकाश शुक्ला, भारत
अब तो तन्हाइयों में गुज़रे है इतने सावन,
‘मुझ को ख़ुद अपनी तबाही का सबब याद नहीं’ l
~ अशोक सिंह, न्यूयॉर्क
*✨*☀️**✨**
676 वें मिसरे: '‘दिल की दीवारों पे कुछ परछाइयाँ रह जाएँगी’
पर 'एक शे'र अर्ज़ किया है' के शायरों की लगाई गईं गिरह:
वक़्त की अंधी गली में मीत कुछ खो जाएँगे,
'दिल की दीवारों पे कुछ परछाइयां रह जाएंगी' l
~ दिगंबर नासवा, मलेशिया
कितना भी खुरचो इसे यादें मिटाने के लिए
'दिल की दीवारों पे कुछ परछाइयां रह जाएंगी' l
~प्रज्ञा त्रिवेदी ,भारत
वक़्त चाहे छीन ले मुझसे तेरा चेहरा मगर,
'दिल की दीवारों पे कुछ परछाइयां रह जाएंगी' l
~अकबर शाद 'उदयपुरी', भारत
लोग मिलते औ बिछुड़ते ही रहेंगे उम्र भर
'दिल की दीवारों पे कुछ परछाइयां रह जाएंगी' l
~लक्ष्मी शंकर वाजपेई भारत
तुम मिटा कर देख लो दिल से हमारे इश्क़ को
‘दिल की दीवारों पे कुछ परछाइयाँ रह जाएँगी’।
~रेनू हुसैन, भारत
सारे मंज़र ले उड़ेगी धूप ज़ालिम वक़्त की
'दिल की दीवारों पे कुछ परछाईयां रह जाएंगी' l
~नीना सहर , भारत
स्लेट पर लिख्खी इबारत चॉक से ये है नहीं
'दिल की दीवारों पे कुछ परछाइयां रह जाएंगी' l
~ममता किरण, भारत
रफ़्ता रफ़्ता ज़ह्न से मिट जायेंगी यादें मगर,
'दिल की दीवारों पे कुछ परछाइयां रह जाएंगी' l
~सज्जाद अख्तर, भारत
वक़्त का ये काम है, यादें मिटा देगा सभी,
'दिल की दीवारों पे कुछ परछाइया रह जाएँगी'।
~ खुर्रम नूर, भारत
पल में बीतेगा ये सब दुनिया ये आनी - जानी है,
'दिल की दीवारों पे कुछ परछाइया रह जाएँगी'।
~ नीलम पांडे, भारत
इस मरासिम के निशॉं रह जाएँगे कुछ ज़ेहन पर,
‘दिल की दीवारों पे कुछ परछाइयाँ रह जाएँगी’।
~ अशोक सिंह , न्यू यॉर्क
****^*****
इस कार्यक्रम का यू-ट्यूब वीडियो देखने के लिए यहाँ क्लिक करिये:
©️सर्वाधिकार सुरक्षित। इस पोस्ट में साझा किए गए सभी गिरह के शे'र 'एक शे'र अर्ज़ किया है' पटल पर शामिल शायरों के हैं। इनमें से कोई भी शे'र शायर की लिखित पूर्व सहमति के बग़ैर इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है।
संपादक
~ कौसर भुट्टो, दुबई
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें