एक शे'र अर्ज़ किया है’ मंच के साप्ताहिक 2 तरही मिसरों पर आधारित 334 वाँ सप्ताहिक गिरह-नामा।
आज का मुशायरा इन दो मिसरों पर आधारित था:
667 वाँ मिसरा: 'एक मुट्ठी भी अगर दें तो गुजारा कर लूँ' l
~ इकराम 'आरिफ़ी'
668 वाँ मिसरा: 'ज़रा सी तंग-दस्ती सब नज़ाकत छीन लेती है'।
~ आलम निज़ामी
*****^*****
जायज़ा लीजिए अलग अलग ज़ावियों से इन मिसरों पर लगाई हुई गिरह का;
667 वें मिसरे: 'एक मुट्ठी भी अगर दें तो गुजारा कर लूँ'
पर 'एक शे'र अर्ज़ किया है' के शायरों की लगाई गईं गिरह:
इश्क़ कुछ लब के तबस्सुम वे इकट्ठा कर के
‘एक मुट्ठी भी अगर दें तो गुजारा कर लूँ’।
~ दिगंबर नासवा, मलेशिया
दाद जिन यारों पे भर भर के लुटाई मैंने
‘एक मुट्ठी भी अगर दें तो गुजारा कर लूँ’।
~सज्जाद अख्तर, भारत
कौन से खेत या गोदाम हैं मांगे मालिक ..!
‘एक मुट्ठी भी अगर दें तो गुजारा कर लूँ’।
~लक्ष्मी शंकर बाजपेई, भारत
भूख ने शाहजहां तक से कहलवाया है
'एक मुट्ठी भी अगर दें तो गुज़ारा कर लूँ' ।
(जब वह औरंगज़ेब की क़ैद में था)
~डाॅ. आदेश त्यागी, भारत
एक भाई ने गरीबी में कहा भाई से,
‘एक मुट्ठी भी अगर दें तो गुजारा कर लूँ’।
~अनमोल प्रकाश शुक्ला, भारत
घेर कर हर युवा कहने लगा ये हाकिम से
‘एक मुट्ठी भी अगर दें तो गुजारा कर लूँ’।
~ममता 'किरण', भारत
राह तारीक बहुत है जो उजाला जुगनू
‘एक मुट्ठी भी अगर दें तो गुजारा कर लूँ’।
~ प्रज्ञा त्रिवेदी , भारत
प्यार की मिट्टी से बनता है इक मकां पुख़्ता
‘एक मुट्ठी भी अगर दें तो गुजारा कर लूँ’।
~रेनू हुसैन, भारत
ख़्वाहिशें हैं ही नहीं इतनी कि दिक्क़त आए,
‘एक मुट्ठी भी अगर दें तो गुजारा कर लूँ’।
~ आलोक अविरल
शर्त इतनी है कि शामिल हो पसीना उसमें
‘एक मुट्ठी भी अगर दें तो गुजारा कर लूँ’।
~मनोज 'अबोध', भारत
दे दिया मैंने मोहब्बत में सभी कुछ, पर वो,
‘एक मुट्ठी भी अगर दें तो गुजारा कर लूँ’।
~ अशोक सिंह, न्यूयॉर्क
*✨*☀️**✨**
668 वें मिसरे: 'ज़रा सी तंग-दस्ती सब नज़ाकत छीन लेती है',
पर 'एक शे'र अर्ज़ किया है' के शायरों की लगाई गईं गिरह:
रईसी ले के चलती है नफ़ासत की अलग दुनिया
‘ज़रा सी तंग-दस्ती सब नज़ाकत छीन लेती है’।
~ दिगंबर नासवा, मलेशिया
ज़रा दौलत मिले तो आदमी कुछ और होता है,
‘ज़रा सी तंग-दस्ती सब नज़ाकत छीन लेती है’।
~अकबर शाद उदयपुरी, भारत
निकलना धूप,सर्दी,बारिशों में रिज़्क़ की ख़ातिर,
‘ज़रा सी तंग-दस्ती सब नज़ाकत छीन लेती है’।
~अनमोल प्रकाश शुक्ला, भारत
कभी जलवे थे जिसके आज वो ही गिड़गिड़ाया था ..
‘ज़रा सी तंग-दस्ती सब नज़ाकत छीन लेती है’।
~लक्ष्मी शंकर बाजपेई, भारत
ज़रूरत की तपिश कर देती है इंसां को पत्थर-दिल
'ज़रा सी तंगदस्ती सब नज़ाकत छीन लेती है' ।
~डाॅ. आदेश त्यागी, भारत
रियासत भी गई अपनी गए जलवे नवाबी भी
‘ज़रा सी तंग-दस्ती सब नज़ाकत छीन लेती है’।
~प्रज्ञा त्रिवेदी ,भारत
करो हो बाप की दौलत में इतने ऐश पर सोचो
‘ज़रा सी तंग-दस्ती सब नज़ाकत छीन लेती है’।
~सज्जाद अख्तर, भारत
जमा पूंजी को पुरख़ों की लुटाया दोनों हाथों से
‘ज़रा सी तंग-दस्ती सब नज़ाकत छीन लेती है’।
~रेनू हुसैन, भारत
मियाँ! शालीनता तो सिर्फ़ दौलत का मुलम्मा है,
‘ज़रा सी तंग-दस्ती सब नज़ाकत छीन लेती है’।
~खुर्रम 'नूर', भारत
अगर दौलत बढ़े तो ख़ूब बढ़ती है नज़ाकत भी
‘ज़रा सी तंग-दस्ती सब नज़ाकत छीन लेती है’।
~मनोज 'अबोध', भारत
सजा कर घूमते चेहरा, ज़रा धनवान होते ही,
'ज़रा सी तंग दस्ती सब नज़ाकत छीन लेती है'।
~नीलिमा पांडे, भारत
अमीरी है तो फ़ित्ना-गर रहे हैं चोचले सौ सौ,
‘ज़रा सी तंग-दस्ती सब नज़ाकत छीन लेती है’।
~ अशोक सिंह , न्यू यॉर्क
****^*****
इस कार्यक्रम का यू-ट्यूब वीडियो देखने के लिए यहाँ क्लिक करिये:
©️सर्वाधिकार सुरक्षित। इस पोस्ट में साझा किए गए सभी गिरह के शे'र 'एक शे'र अर्ज़ किया है' पटल पर शामिल शायरों के हैं। इनमें से कोई भी शे'र शायर की लिखित पूर्व सहमति के बग़ैर इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है।
संपादक
~ कौसर भुट्टो, दुबई
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें