287 वाँ एक शे’र गिरह-नामा: 20 सितंबर, 2025
एक शे'र अर्ज़ किया है’ मंच के साप्ताहिक 2 तरही मिसरों पर आधारित #डिजिटल_वीडियो_गोष्ठी का 287 वाँ तरही मुशायरा कार्यक्रम।
आज का मुशायरा इन दो मिसरों पर आधारित था:
573 वाँ मिसरा: 'और प्यार में थोड़ी सी कमी कम नहीं होती'।
~ अकील नोमानी
574 वाँ मिसरा: ‘अकेला रह गया है रास्ता अब’।
~ प्रदीप चौबे
*****^*****
जायज़ा लीजिए अलग अलग ज़ावियों से इन मिसरों पर लगाई हुई गिरह का;
573 वें मिसरे: 'और प्यार में थोड़ी सी कमी कम नहीं होती'
पर 'एक शे'र अर्ज़ किया है' के शायरों की लगाई गईं गिरह:
ये बीच की दीवानगी थोड़ी सी हुई कम
*और प्यार में थोड़ी सी कमी कम नहीं होती*
~मनोज 'अबोध' , भारत
जीवन में कहीं हो कमी स्वीकार है मुझको
'और प्यार में थोड़ी सी कमी कम नहीं होती' ।
~ममता किरण , भारत
जीवन की उलझनों में कहीं प्यार भी उलझा
'और प्यार में थोड़ी सी कमी कम नहीं होती' ।
~ लक्ष्मी शंकर बाजपेई, भारत
यह प्यार खुले-आम न जतलाना कमी है
'और प्यार में थोड़ी सी कमी कम नहीं होती' |
~ दिगंबर नासवा, मलेशिया
कुछ ख़्वाब तेरी आँखों में पूरे नहीं होते
'और प्यार में थोड़ी सी कमी कम नहीं होती' |
~ अकबर शाद 'उदयपुरी', भारत
कुछ तो है वजह बातें मुलाक़ातें हुईं कम
'और प्यार में थोड़ी सी कमी कम नहीं होती' | 1|
~ प्रज्ञा त्रिवेदी , भारत
जो आँच शरर जैसी थी अब होने लगी कम
'और प्यार में थोड़ी सी कमी कम नहीं होती' | 2|
~ प्रज्ञा त्रिवेदी , भारत
है प्यार मगर प्यार की शिद्दत में कमी है,
'और प्यार में थोड़ी सी कमी कम नहीं होती' ।
~ सज्जाद अख़्तर, भारत
बढ़ जाए अगर हद से ज़ियादा तो भी कम है,
'और प्यार में थोड़ी सी कमी कम नहीं होती'।
~ अशोक सिंह, न्यूयॉर्क
*✨*☀️**✨**
574 वें मिसरे: ‘अकेला रह गया है रास्ता अब’
पर 'एक शे'र अर्ज़ किया है' के शायरों की लगाई गईं गिरह:
न सिगरेट, चाय, भँवरे, तुम, न तितली
'अकेला रह गया है रास्ता अब' |
~दिगंबर नासवा, मलेशिया
सितम तूफ़ान ने ढाया है ऐसा
‘अकेला रह गया है रास्ता अब’।
~प्रेम बिहारी मिश्र, भारत
सभी पहुँचे हैं मंज़िल उस पे चल के,
‘अकेला रह गया है रास्ता अब’।
खुर्रम नूर , भारत
चले थे साथ जो सब खो गए हैं
'अकेला रह गया है रास्ता अब' |
~ अकबर शाद 'उदयपुरी', भारत
जिन्हें जाना था वे सब जा चुके हैं
'अकेला रह गया है रास्ता अब' |
~ प्रज्ञा त्रिवेदी, भारत
लगे जब लोग उड़ने, हैं हवा में
'अकेला रह गया है रास्ता अब' ।
के पी सक्सेना, भारत
छुटा है साथ कुछ यूँ रहनुमा का
'अकेला रह गया है रास्ता अब' |
~ मनोज अबोध, भारत
किनारे के कटे हैं पेड़ सारे
'अकेला रह गया है रास्ता अब' |
~रूबी मोहंती , भारत
किनारों पर उग आयीं नागफनियाँ
'अकेला रह गया है रास्ता अब' |
~ अनमोल प्रकाश शुक्ला, भारत
मुसाफ़िर तक नहीं मेरा है कोई
'अकेला रह गया है रास्ता अब' |
~ रेणु हुसैन, भारत
न मंज़िल है न मंज़िल के निशाँ हैं
'अकेला रह गया है रास्ता अब' | 1|
~ सज्जाद अख़्तर, भारत
मुझे मंज़िल पे जाकर याद आया
'अकेला रह गया है रास्ता अब' | 2|
~ सज्जाद अख़्तर, भारत
हमारे दम से थी रौनक़ वहां पर
'अकेला रह गया है रास्ता अब' | 3|
~ सज्जाद अख़्तर, भारत
मुझे तो मिल गई है अपनी मंज़िल
'अकेला रह गया है रास्ता अब' |
~ लक्ष्मी शंकर बाजपेई, भारत
बिछुड़ते ही गये जो हमसफ़र थे
'अकेला रह गया है रास्ता अब' |
~ लक्ष्मी शंकर बाजपेई, भारत
शजर थोड़े से हैं कहने को साथी
'अकेला रह गया है रास्ता अब' |
~ लक्ष्मी शंकर बाजपेई, भारत
बदल ली राह मैंने अपनी इक दिन
'अकेला रह गया है रास्ता अब' |
~ममता किरण , भारत
न तितली है न भँवरे हैं न पंछी
'अकेला रह गया है रास्ता अब' |
~ अनिमेष शर्मा, भारत
चले थे साथ फिर लौटे न उस पर
'अकेला रह गया है रास्ता अब' |
~रमणी थापर ,कैलिफ़ोर्निया
चला बच कर ज़माने से जो कल तक,
‘अकेला रह गया है रास्ता अब’।
~ अशोक सिंह , न्यूयॉर्क
****^*****
इस कार्यक्रम का यू-ट्यूब वीडियो देखने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए
youtube link for 287th mushaira
©️सर्वाधिकार सुरक्षित। इस पोस्ट में साझा किए गए सभी गिरह के शे'र 'एक शे'र अर्ज़ किया है' पटल पर शामिल शायरों के हैं। इनमें से कोई भी शे'र शायर की लिखित पूर्व सहमति के बग़ैर इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है।
संपादक
~ कौसर भुट्टो, दुबई
बहुत ही अच्छा काम आप कर रही हैं, कौसर जी। ग़ज़ल सीखने वाले आपको दुआएँ देंगे।
जवाब देंहटाएं